{"_id":"6a3838a0fea4b46da8053f24","slug":"father-brutally-beats-children-on-suspicion-of-theft-wife-gets-him-locked-up-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-198013-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चोरी के शक में पिता ने की बच्चों की निर्मम पिटाई, पत्नी ने पहुंचाया हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चोरी के शक में पिता ने की बच्चों की निर्मम पिटाई, पत्नी ने पहुंचाया हवालात
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत गंडोली गांव में 500 रुपये चोरी के शक में एक पिता की ओर से अपने ही नाबालिग बच्चों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत आरोपी ने बेटा-बेटी के साथ मारपीट की, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।
बच्चों को बचाने आई पत्नी के साथ भी आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान उसने पत्नी और बच्चों को धमकियां भी दीं। बाद में पत्नी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो भी आरोपी धमकाता रहा। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने शनिवार रात अपनी बेटी पर 500 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। गुस्से में उसने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसका पति पहले भी मारपीट करता रहा है, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से वह चुप रहती थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसे सोमवार को एसडीएम नादौन के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं, एएसपी लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।