{"_id":"6a38384cf8cb3135a10a2fc8","slug":"a-message-of-healthy-living-through-yoga-a-pledge-taken-to-make-it-a-part-of-daily-life-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-197995-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
नघूं में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से आयोजित किए जा र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले भर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
हमीरपुर जिले के विभिन्न न्यायिक परिसरों में भी योगाभ्यास सत्र आयोजित किए गए। जिला न्यायिक परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज शर्मा, अन्य न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने योग किया।
नादौन न्यायिक परिसर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनुज बहल, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने भी योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया। वहीं, आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से जिला कारागार में योग, ध्यान और प्राणायाम सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तनाव से मुक्ति पाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया।
एनआईटी हमीरपुर में ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फैकल्टी, स्टाफ और विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में आयोजित ‘योग संगम’ सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर अनीता सूर्यवंशी, डॉ. अर्चना संतोष ननोट्टी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में डॉ. भारती कौल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागी महिलाओं ने किया योग
ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासा और कोटला चिल्लियां के गांव नघूं में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागी महिलाओं ने योग दिवस मनाया। इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना, संजय हरनोट, नीलम राणा, संजू देवी, विनय ने भी योगाभ्यास किया।
पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न
हमीरपुर। शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर की ओर से आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान हवन का आयोजन भी किया गया। क्लब के अध्यक्ष आरएल भारद्वाज ने बताया कि योग शिविर आर्य समाज मंदिर हमीरपुर में आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक सुनील शर्मा ने लोगों को योगाभ्यास करवाया। संवाद
योग भारत की प्राचीनतम जीवनशैली का हिस्सा : शर्मा
लदरौर (हमीरपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के परिसर में योगाभ्यास सत्र आयोजित किया। इस योगाभ्यास सत्र के दौरान भोरंज उपमंडल और निजी विश्वविद्यालय के अधिकारियों, विद्यार्थियों और नवोदय विद्यालय परिसर में जारी एनसीसी कैंप के सैंकड़ों प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम जीवनशैली का हिस्सा है, जो आज वैश्विक पहचान बन चुका है। संवाद
योग से सकारात्मक परिवर्तन लाएं : सुनील
नादौन (हमीरपुर)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस थीम स्वस्थ आयु के लिए योग के अंतर्गत मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य डॉ. सुनील कुमार आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, मझीन उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षक कुसुम ने बच्चों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि योग के माध्यम से हम अपने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाकर जीवन को सफल और संतुलित बना सकते हैं।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को बाबा बालकनाथ न्यास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। मंदिर परिसर स्थित लंगर हॉल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बाबा बालकनाथ न्यास की अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा के नेतृत्व में योग सत्र का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर अधिकारी पवन भाटिया, अतिरिक्त मंदिर अधिकारी सूरम सिंह सहित बाबा बालकनाथ न्यास द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यापक-अध्यापिकाओं तथा न्यास कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गगनेहड़ी शिव मंदिर में किया योगाभ्यास
अवाहदेवी /भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला भाजपा हमीरपुर, महिला मोर्चा ने महिला पतंजलि योग समिति के सहयोग से गगनेहड़ी में स्थित शिव मंदिर में योगाभ्यास किया। इस योगाभ्यास में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महिला पतंजलि योग समिति की प्रदेश मीडिया संयोजक सरिता भारवाल, पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, सपना कुमारी, रीना कुमारी सहित बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षु एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। वहीं, भोरंज भाजपा मंडल ने जलाहू स्थित शिव मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में योगाभ्यास करते जिला एवं सत्र न्यायधीश पंकज शर्मा और अन्य न्यायिक अधिकारी। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर की ओर से आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर के समापन अवसर पर आयोजित हवन में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : क्लब
नघूं में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागी महिलाएं सहित अन्य योगाभ्यास करते हुए। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के परिसर में योगाभ्यास करते एसडीएम सहित अन्य। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
एनआईटी हमीरपुर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : संस्थान