सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The status of three proposals of the Modrobus project will be clear this month

Hamirpur (Himachal) News: मोडरोबस प्रोजेक्ट के तीन प्रस्तावों की इस माह स्पष्ट होगी स्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 06 Mar 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुतकनीकी संस्थान बड़ू हमीरपुर में शुरू किया जा चुका है आईओटी कोर्स
Trending Videos

प्रस्ताव का एआईसीटीई कर रही मूल्यांकन, एक का मूल्यांकन पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) को बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर से भेजे गए तीन प्रस्तावों पर इस महीने स्थिति साफ होगी। एआईसीटीई ने तीन में से एक प्रपोजल का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। अभी दो प्रस्तावों का मूल्यांकन जारी है। मार्च महीने तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
यदि प्रस्तावों को स्वीकृति मिलती है तो संस्थान को धनराशि मिलेगी। इससे बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर की तीन ब्रांचों में आधुनिक उपकरण लगाना प्रस्तावित हैं। इन तीन ब्रांचों में इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मेकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं। मोडरोबस प्रोजेक्ट के तहत एआईसीटीई को 30-30 लाख रुपये के तीन प्रपोजल स्वीकृति को भेजे हैं। यदि प्रपोजल को स्वीकृति मिलती है तो मिलने वाली धनराशि से ब्राचों के लिए आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। संस्थान में आईओटी नया कोर्स शुरू किया गया। यहां पर आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में भी आवश्यक आधुनिक उपकरणों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

यह है मोडरोबस प्रोजेक्ट

मोडरोबस प्रोजेक्ट एआईसीटीई की आधुनिकीकरण एवं अप्रचलन निवारण योजना है। यह तकनीकी संस्थानों की प्रयोगशाला और कार्यशालाओं को नवीनतम उपकरणों और तकनीक से आधुनिक बनाने के लिए वित्त पोषण प्रदान करती है। इसका उद्देश्य व्यावहारिक शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग अभिमुख परियोजनाओं को बढ़ावा देना है।

कोट

-अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद को भेजे गए तीन प्रस्तावों का मूल्यांकन जारी है। उम्मीद है कि एआईसीटीई से प्रपोजल को स्वीकृति मिलेगी।-चंद्रशेखर, प्राचार्य, बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed