फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The wait is over... after a year and a half, furniture has started arriving at Jolsappad Medical College.

Hamirpur (Himachal) News: इंतजार खत्म... डेढ़ साल बाद जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज में पहुंचने लगा फर्नीचर

Sat, 25 Jul 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 25 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The wait is over... after a year and a half, furniture has started arriving at Jolsappad Medical College.
अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंंसी की खबरें। - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जोलसप्पड़ स्थित डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नए परिसर में आखिरकार फर्नीचर पहुंचना शुरू हो गया है। करीब डेढ़ वर्ष की देरी और तीन बार एजेंसी बदलने के बाद शुक्रवार से करीब 12 करोड़ रुपये के फर्नीचर की आपूर्ति शुरू हो गई।
फर्नीचर पहुंचने के साथ ही लंबे समय से अटकी मेडिकल कॉलेज की शिफ्टिंग प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद जगी है। लक्ष्य रखा गया है कि अगले एक माह के भीतर अस्पताल और प्रशासनिक भवन में फर्नीचर स्थापित कर दिया जाए, ताकि एक से डेढ़ माह के भीतर मेडिकल कॉलेज को नए परिसर में स्थानांतरित किया जा सके।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की शिफ्टिंग में सबसे बड़ी बाधा फर्नीचर की उपलब्धता थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जुलाई के पहले सप्ताह में नए परिसर में शिफ्टिंग का दावा किया था, लेकिन फर्नीचर नहीं पहुंचने के कारण तय समयसीमा पूरी नहीं हो पाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हमीरपुर दौरे के दौरान डेढ़ माह के भीतर शिफ्टिंग की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फर्नीचर की आपूर्ति शुरू होने के बाद प्रशासन को उम्मीद है कि अन्य तकनीकी औपचारिकताएं भी जल्द पूरी हो जाएंगी। अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से फर्नीचर लगाने में हो रही देरी को प्रमुखता से लगातार प्रकाशित किया गया।
जुलाई माह में भी कई किस्तों में इस मुद्दे को उठाया गया। अब फर्नीचर स्थापित होने के साथ ही मेडिकल गैस पाइपलाइन, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, वार्ड और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का अंतिम परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद अस्पताल को चरणबद्ध तरीके से नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा।

नए परिसर में शिफ्टिंग के बाद सबसे बड़ा लाभ अत्याधुनिक करीब 25 करोड़ रुपये की थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का संचालन शुरू होने का होगा। भवन तैयार होने के बावजूद शिफ्टिंग न होने के कारण यह मशीन कई माह से उपयोग का इंतजार कर रही है।

अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंंसी की खबरें।

अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंंसी की खबरें।- फोटो : samvad

अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंंसी की खबरें।

अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंंसी की खबरें।- फोटो : samvad

अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंंसी की खबरें।

अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंंसी की खबरें।- फोटो : samvad

अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंंसी की खबरें।

अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंंसी की खबरें।- फोटो : samvad

अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंंसी की खबरें।

अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंंसी की खबरें।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed