सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic jams became common... People were troubled by traffic jams and horns on the main roads of Hamirpur market throughout the day.

Hamirpur (Himachal) News: जाम हुआ आम... हमीरपुर बाजार की मुख्य सड़कों पर दिनभर जाम और हाॅर्न से जनता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams became common... People were troubled by traffic jams and horns on the main roads of Hamirpur market throughout the day.
नादौन चौक से सुजानपुर सड़क पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। ऑफिस का टाइम है, एक-एक मिनट कीमती है, मगर शहर में लगने वाला जाम समय पर ऑफिस पहुंचने वाले कर्मचारियों की चिंता को और बढ़ा रहा है। शहर के दयानंद चौक, नादौन चौक हों या फिर अस्पताल चौक, हर जगह वाहनों के पहिये पांच-दस मिनट तक थम ही जाते हैं।
Trending Videos

यह एक नहीं, बल्कि हर दिन की कहानी है। शाम और सुबह के वक्त हमीरपुर बाजार की मुख्य सड़कों पर अणु पक्का भरो से लेकर दोसड़का तक यही स्थिति होती है। लोगों को जाम की समस्या से प्रतिदिन जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान : दयानंद चौक। समय : सुबह 10 बजे। दयानंद चौक के समीप डांगक्वाली चौक पर तीन तरफ से वाहन आते हैं। इनमें वाहन चालक हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर और हीरानगर की ओर से आते हैं। तंग चौक होने से यहां पर डांगक्वाली की ओर से आने वाले वाहनों को भेजना हो तो दूसरी ओर से वाहन के पहिये थम जाते हैं।
यहां पर एक मिनट के लिए भी वाहनों के पहिये थमने का अर्थ है, लंबा जाम लगना। इससे कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को सुबह दस बजे नादौन चौक और डांगक्वाली से दयानंद चौक तक जाम लगा हुआ है।
सुजानपुर से हमीरपुर की ओर आने वाले वाहनों के पहिये पहले दयानंद चौक के पास थम रहे हैं। इसके बाद यहां से निकलते हैं ताे फिर नादौन चौक पर ब्रेक लगानी पड़ती है।
स्थान : नादौन चौक। दोपहर 12 बजे। नादौन की ओर से आ रहे वाहन भी जाम में फंसे हैं। हमीरपुर से सुजानपुर और नादौन की ओर जाने वाले वाहन भी जाम में फंसे हैं। यातायात दवाब इतना है कि वाहनों का शोर हर किसी के लिए परेशानी का सबब बन हुआ है।
इस परिस्थिति से निपटने के लिए गृहरक्षक तैनात हैं, लेकिन ट्रैफिक प्लान न होने के कारण स्थितियां गंभीर हैं। अगर कोई एंबुलेंस इस जाम में फंस जाए तो मरीज की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।

बॉक्स :
व्यापार मंडल ने एसपी को सौंपा था ज्ञापन
शहर में लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए व्यापार मंडल हमीरपुर ने एसपी को ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने शहर में यातायात व्यवस्था को वनवे करने का भी सुझाव दिया था। इसमें डांगक्वाली के रास्ते को भी वनवे करने का सुझाव दिया था। इसके अलावा वाहनों को बाइपास से भेजने की बात भी कही थी, लेकिन इन सुझावों पर कोई अमल नहीं हो पाया है।

कोट


शहर में जाम की समस्या ध्यान में है। मिले सुझावाें पर रोड सेफ्टी क्लब की मासिक बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके बाद उपायुक्त की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे। सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। -बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर


व्यापार मंडल के ये थे सुझाव

सुजानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को हीरानगर से पक्का भरो होकर भेजा जाए।
नादौन से भोटा की ओर जाने वाले वाहनों को पक्का भरो से बाईपास मट्टनसिद्ध भेजा जाए।
शहर में अणु से हमीरपुर की ओर आने वाले बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।
हीरानगर से हमीरपुर गांधी चौक के रास्ते को वनवे किया जाए।

नादौन चौक से सुजानपुर सड़क पर लगा जाम। संवाद

नादौन चौक से सुजानपुर सड़क पर लगा जाम। संवाद

नादौन चौक से सुजानपुर सड़क पर लगा जाम। संवाद

नादौन चौक से सुजानपुर सड़क पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article