{"_id":"69a96ed993e98842bf006f40","slug":"two-accused-arrested-with-2452-grams-of-chitta-on-holi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-185543-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: होली पर 24.52 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: होली पर 24.52 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी धरे
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर और भोरंज पुलिस ने की कार्रवाई, अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर/भोरंज (हमीरपुर)। हमीरपुर पुलिस ने होली पर्व पर नशा तस्करी पर चोट की है। सदर और भोरंज पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 24.52 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है। आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
पहले मामले में सदर थाना के तहत स्वाहल में टैक्सी में सवार एक व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय शशिकांत निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के करीब चार बजे स्वाहल के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने एक टैक्सी को संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी की। तलाशी के दौरान आरोपी से चिट्टे की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी होशियारपुर से चिट्टे की खेप लेकर भोटा पहुंचा था। इसके बाद उसने भोटा से अपने घर के लिए टैक्सी की सेवाएं लीं। वहीं, दूसरे मामले में भोरंज पुलिस ने बडैहर पुल के पास एक व्यक्ति से नौ ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नाकेबंदी के दौरान की। आरोपी की पहचान लोकेश कुमार वैरवा निवासी जिला दौसा (राजस्थान) के रूप में हुई है। यह व्यक्ति मनाली में निजी काम करता है। आशंका है कि वह चिट्टे की खेप की सप्लाई के लिए यहां आया था। आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को शनिवार तक पुलिस रिमांड दी।
कोट
-स्वाहल और भोरंज में चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नशा के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर रही है। मामले में जांच की जा रही है।-बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
Trending Videos