सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Waste disposal once again receives budgetary provisions, but the plan has been in limbo for years.

Hamirpur (Himachal) News: कचरा निपटान को एक बार फिर बजट का प्रावधान, योजना वर्षों से धरातल से दूर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 28 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण केवल बजट के प्रावधान से आगे नहीं बढ़ पाया है। एक बार दोबारा सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट प्लांट तैयार करने को लेकर करीब 65 लाख रुपये का बजट रखा गया है।
Trending Videos

बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट की बजट बैठक शुक्रवार को मंदिर न्यास अध्यक्ष स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 38 करोड़ 85 लाख रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में वेतन मद के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जबकि 2.57 करोड़ रुपये कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न मदों पर खर्च किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर के विकास को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। गुफा के साथ लगती पहाड़ी में ग्राउटिंग कार्य के लिए 75 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
बीते वर्ष मंदिर परिसर के साथ लगती पहाड़ी दरक गई थी। हालांकि कोई अनहोनी नहीं हुई थी। अब ट्रस्ट ने भूस्खलन की आशंका को देखते यहां पर सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। पार्क के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये का प्रावधान है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2 करोड़ 5 लाख रुपये और साफ-सफाई (सेनिटेशन) व्यवस्था के लिए 1 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।
सामाजिक सरोकार निभाते हुए गरीब लड़कियों के विवाह के लिए सहायता स्वरूप 50 लाख रुपये निर्धारित किए हैं। मंदिर में भोजन व्यवस्था सहित विभिन्न सेवाओं को आईटी के माध्यम से सुदृढ़ करने के लिए 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस दौरान बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों समेत महंत श्रीश्री 1008 राजेंद्र गिरी महाराज, सुभाष ढटवलिया, पवन कालिया, नरेश लखनपाल, कैप्टन सुरेंद्र सोनी, कैप्टन पुरुषोत्तम चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed