फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women arrived at the Murali Manohar temple for worship.

Hamirpur (Himachal) News: मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं महिलाएं

Thu, 29 Oct 2026 07:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 29 Oct 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Women arrived at the Murali Manohar temple for worship.
गोपालनगर में करवा चौथ व्रत पर्व को लेकर पूजा अर्चना करती महिलाएं। स्रोत जागरूक पाठक
करवा चौथ पर्व पर एक-दूसरे को भेंट कीं सुहाग की चूड़ियां
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ अन्य बाजारों में भी रही चहल पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर/हमीरपुर। पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने वीरवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया। महिलाओं ने सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत रखा। मुख्य बाजार हमीरपुर से लेकर अन्य बाजारों में खूब चहल पहल रही। मुख्य बाजार सुजानपुर के साथ स्थित मुरली मनोहर मंदिर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनी।

रात को चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद पतियों के हाथों जल ग्रहण करके व्रत खोला। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह रहा। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा। शाम को महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर हाथों में पूजा की थालियां लेकर मंदिर पहुंचीं। वहां भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सुहाग की निशानी के रूप में लाल चूड़ियां भेंट कीं और पर्व की शुभकामनाएं दीं। रात को चंद्र दर्शन होने पर महिलाओं ने छलनी से चांद को देखा और अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद पति का चेहरा देखकर उनकी लंबी आयु की कामना की। पतियों ने अपनी पत्नियों को जल और मिठाई खिलाकर व्रत खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed