{"_id":"69e11b2e9c40b1155f07c6ad","slug":"women-happy-with-nari-shakti-vandan-act-kamlesh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-190446-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं खुश : कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं खुश : कमलेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी माता मंदिर के सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में वीरवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर पदयात्रा भी निकाली गई। भोरंज की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि केंद्र सरकार के पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम से आज पूरे प्रदेश की महिलाओं में खुशी है। वर्षों से लंबित इस सम्मान को पाकर मातृ शक्ति स्वयं को गौरवान्वित और सशक्त महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल कानून नहीं बल्कि महिलाओं के राजनीतिक उत्थान का नया सूर्योदय है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एडवोकेट रेखा शर्मा ने महिलाओं को इस अधिनियम के तकनीकी और सांवैधानिक पहलुओं की जानकारी दी। आदर्शनी वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष वंदना ने महिला हितैषी नीतियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना चौहान ने सभी लोगों का आभार जताया।
Trending Videos