फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 50 ebuses to be added to HRTC fleet; these districts to receive them.

हिमाचल: एचआरटीसी के बेड़े में 50 ई-बसें जुड़ेंगी, इन जिलों को मिलेंगी

Thu, 09 Jul 2026 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Jul 2026 08:04 PM IST
सार

एचआरटीसी के कई डिपुओं, विशेषकर हमीरपुर, शिमला और सोलन में बसों की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है। इन क्षेत्रों से लगातार अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की मांग उठती रही है।

विज्ञापन
Himachal: 50 ebuses to be added to HRTC fleet; these districts to receive them.
.एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 50 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। इन बसों को दूसरे चरण के तहत सीधे विभिन्न डिपुओं में भेजा जाएगा। पहले चरण में 150 इलेक्ट्रिक बसें निगम के बेड़े में शामिल की जा चुकी हैं। इन्हें विभिन्न डिपो में भेजा जा चुका है। दूसरे चरण में 50 ई-बसों का आवंटन आवश्यकता के आधार पर विभिन्न डिपुओं को किया जाएगा। एचआरटीसी में कुल 297 ई-बसें आनी हैं। इनमें से 200 पहुंच गई हैं।

विज्ञापन

एचआरटीसी के कई डिपुओं, विशेषकर हमीरपुर, शिमला और सोलन में बसों की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है। इन क्षेत्रों से लगातार अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की मांग उठती रही है। कई स्थानीय विधायकों और मंत्रियों ने भी सरकार और परिवहन विभाग के समक्ष अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए नई बसें उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। निगम का मानना है कि नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से पुराने और अधिक रखरखाव वाली बसों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही डीजल की खपत घटने से परिचालन लागत में भी कमी आएगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण कम करने और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के सरकार के लक्ष्य को भी बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिवहन विभाग और एचआरटीसी अधिकारियों के अनुसार नए बेड़े के लिए आवश्यक चार्जिंग ढांचे को भी चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जा रहा है, ताकि बसों का संचालन बिना किसी बाधा के किया जा सके। जिन डिपुओं में चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो चुके हैं, वहां इन बसों को प्राथमिकता के आधार पर तैनात किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के दूरदराज और व्यस्त रूटों पर सार्वजनिक परिवहन को अधिक विश्वसनीय बनाना है। निगम के बेड़े में 297 इलेक्टि्रक बसें जुड़ रही है। इन बसों को उन डिपो में भेजा जाएगा जहां बसों की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed