फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Consumers will now receive rations at depots using QR codes; the Directorate has issued instructions.

Himachal News: उपभोक्ताओं को क्यूआर कोड से मिलेगा अब डिपुओं में राशन, निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Fri, 26 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2026 05:00 AM IST
सार

तकनीकी खराबी के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में पिछले तीन दिन से उपभोक्ताओं को डिपुओं से राशन नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन
Himachal Consumers will now receive rations at depots using QR codes; the Directorate has issued instructions.
राशन(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

आधार प्रमाणीकरण सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में पिछले तीन दिन से उपभोक्ताओं को डिपुओं से राशन नहीं मिल पा रहा है। माह के अंतिम सप्ताह में सर्वर डाउन होने से राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की दिक्कतों को देखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने अब डिपोधारकों को क्यूआर कोड के माध्यम से राशन वितरण करने के निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के बाद अब डिपोधारक राशनकार्ड पर लगे क्यूआर कोड से राशन वितरण करेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आधार सर्वर ठप होने के कारण डिपुओं में राशन वितरण व्यवस्था बाधित हो गई है।

विज्ञापन

इसके कारण कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है। समस्या के समाधान तक शिमला स्थित विभागीय मुख्यालय ने सभी उचित मूल्य की दुकानों को क्यूआर कोड आधारित वितरण प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेता उपभोक्ता के राशनकार्ड पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर पात्र उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित की जाएगी, जिससे राशन वितरण की प्रक्रिया जारी रह सके। इसके लिए डिपोधारकों की मशीनों में पहले ही स्कैनर उपलब्ध करवाया गया है। अब प्रदेश में क्यूआर कार्ड से राशन वितरण करने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और उन्हें बार-बार डिपुओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण पिछले तीन दिन से राशन नहीं मिल रहा था। इसके चलते निदेशालय से सभी उचित मूल्यों की दुकानों के विक्रेताओं को क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था से राशन वितरण करने के निर्देश जारी किए हैं। जैसे ही सर्वर सामान्य होगा, राशन वितरण की नियमित प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी -पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed