फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: IAS Vivek gets additional charge as CEO of BBNDA; three HAS officers promoted

हिमाचल: आईएएस विवेक को बीबीएनडीए के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार, तीन एचएएस अधिकारी पदोन्नत

Wed, 04 Nov 2026 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Nov 2026 06:17 PM IST
सार

सरकार ने आईएएस अधिकारी विवेक चंदेल को बीबीएनडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सरकार के कार्मिक विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
Himachal: IAS Vivek gets additional charge as CEO of BBNDA; three HAS officers promoted
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी विवेक चंदेल को बीबीएनडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सरकार के कार्मिक विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है। विवेक चंदेल 2018 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में नगर निगम बद्दी जिला सोलन के कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। अब वह अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ बीबीएनडीए के सीईओ का कार्यभार भी संभालेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने पर तीन एचएएस अधिकारी पदोन्नत
प्रदेश सरकार ने एचएएस अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह (2014 बैच) को संयुक्त सचिव से अतिरिक्त सचिव पर पदोन्नत किया है। वह वर्तमान में जनजातीय विकास एवं बागवानी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी-सह-संयुक्त सचिव (निर्वाचन) नीरज चांदला (2014 बैच) को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी-सह-अतिरिक्त सचिव (निर्वाचन) का पदनाम दिया गया है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत भानु गुप्ता (2018 बैच) को 14 नवंबर 2026 से अतिरिक्त निदेशक का पदनाम मिलेगा। यह बदलाव निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने के आधार पर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश गौतम पदोन्नत होकर बने उप सचिव
राज्य सचिवालय सेवा के अधिकारी राजेश गौतम को पदोन्नत कर उप सचिव बनाया गया है। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर प्रदेश सचिवालय सेवा के अधिकारी राजेश गौतम को अवर सचिव से नियमित आधार पर उप सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें पे-मैट्रिक्स लेवल-23 के तहत 83,600 से 2,03,100 रुपये वेतनमान और 5,000 रुपये मासिक सचिवालय वेतन मिलेगा। पदोन्नति के बाद भी वह वर्तमान तैनाती स्थल पर सेवाएं देते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed