फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Preparations for strictness on construction along the highway, houses will not be built in sensitive

Himachal: हाईवे किनारे निर्माण पर सख्ती की तैयारी, संवेदनशील इलाकों में नहीं बनेंगे मकान

Mon, 03 Aug 2026 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 08:32 PM IST
सार

प्रस्ताव के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों और फोरलेन के दोनों ओर 50 से 100 मीटर तक का क्षेत्र प्लानिंग एरिया घोषित किया जाएगा, जहां भवन निर्माण तय मानकों के अनुसार ही हो सकेगा। 

विज्ञापन
Himachal: Preparations for strictness on construction along the highway, houses will not be built in sensitive
नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार हिमाचल में अनियोजित निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए नई नीति लागू करने की तैयारी में है। प्रस्ताव के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों और फोरलेन के दोनों ओर 50 से 100 मीटर तक का क्षेत्र प्लानिंग एरिया घोषित किया जाएगा, जहां भवन निर्माण तय मानकों के अनुसार ही हो सकेगा। वहीं भूस्खलन, बाढ़, प्राकृतिक जल निकासी मार्ग और पुरानी डंपिंग साइट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को नो कंस्ट्रक्शन जोन बनाया जाएगा। सरकार ने शिमला के जाखू हिल्स और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों को विशेष संरक्षण देने का भी फैसला किया है।

विज्ञापन

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दाैरान बताया कि सरकार की मंशा विकास रोकना नहीं, बल्कि लोगों की जानमाल की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना है। सड़क से सटाकर होने वाले निर्माण पर रोक लगने से दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। सीवरेज, पेयजल, बिजली व ड्रेनेज जैसी सुविधाओं का विकास आसान होगा। ग्राम पंचायतों को भी जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान में शामिल किया जाएगा। जिन निजी जमीनों को नो कंस्ट्रक्शन जोन में शामिल किया जाएगा, उनके लिए सरकार सर्कल रेट के आधार पर भूमि खरीदने का पारदर्शी विकल्प उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed