फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Light rain likely until September 10; temperatures to rise as the sun comes out.

हिमाचल माैसम: तीन दिन तक हल्की बारिश के आसार, 11 सितंबर से फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून

Mon, 07 Sep 2026 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 07:35 PM IST
सार

प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम के तेवर नरम रहने के आसार हैं। प्रदेश में 10 सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Light rain likely until September 10; temperatures to rise as the sun comes out.
सोलन में झमाझम बारिश।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम के तेवर नरम रहने के आसार हैं। प्रदेश में 10 सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय होगा और कई क्षेत्रों में बारिश का दौर तेज हो सकता है। सोमवार को दिन में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिलने से मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ी और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के मैदानी इलाकों में लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, देर शाम को शिमला सहित सोलन व कई अन्य भागों में बारिश हुई। 

विज्ञापन

 मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 सितंबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। 11 सितंबर से मानसून के दोबारा सक्रिय होने पर बारिश का दायरा बढ़ सकता है। उधर, बारिश के कारण प्रदेश में सड़क यातायात अभी भी प्रभावित है। सोमवार शाम तक राज्य में 59 सड़कें आवाजाही के लिए बंद रहीं। कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें बाधित हुई हैं। संबंधित विभागों की ओर से बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान

ऊना 34.2
बिलासपुर 34.0
मंडी 32.2
कांगड़ा 31.7
सोलन 29.2
चंबा 29.2
धर्मशाला 29.0
नाहन 27.0
मनाली 26.0
शिमला 23.2


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed