सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall in Rohtang, Drizzle in Shimla; Clouds to Bring Rain for Four Consecutive Days

Himachal Weather: रोहतांग में बर्फबारी, शिमला में बूंदाबांदी; कल से लगातार चार दिन बरसेंगे बादल

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र रोहतांग दर्रा में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला मे बूंदाबांदी हुई। 

Himachal Weather: Snowfall in Rohtang, Drizzle in Shimla; Clouds to Bring Rain for Four Consecutive Days
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र रोहतांग दर्रा में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला मे बूंदाबांदी हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शिंकुला दर्रा से मनाली-लेह मार्ग फोर बाई फोर वाहनों के लिए बीआरओ ने बहाल कर दिया है। कुल्लू और लाहौल घाटी में शुक्रवार सुबह माैसम खराब रहा। रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर चला। दोपहर बाद धूप खिली। अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। बंद सड़कों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ बीआरओ जुटा हुआ है।

Trending Videos

तापमान में बदलाव के आसार
वहीं राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद, राज्य के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में और 3-6 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 अप्रैल तक माैसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 2 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने से प्रदेश में फिर ठंडक बढ़ने की संभावना है। विभाग के अनुसार 27 मार्च, 1 और 2 अप्रैल को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 31 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 28, 29 तथा 30 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 31.6
नेरी 29.0
कांगड़ा 28.0
मंडी 27.0
सोलन 25.0
नाहन 24.8
धर्मशाला 24.0
मनाली 19.8
शिमला 17.8
कल्पा 16.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed