सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will deteriorate again, rain and snowfall likely across the state for four consecutive days.

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा माैसम, राज्य में लगातार चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Mar 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 2 अप्रैल की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

Himachal Weather will deteriorate again, rain and snowfall likely across the state for four consecutive days.
अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल पर उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 3 से 6 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई जगह अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 2 अप्रैल की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का पूर्वानुमान है।

Trending Videos

अन्य जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना भी है। बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 3 से 6 अप्रैल तक मौसम बदलने से सुबह और शाम के समय फिर ठंडक लौटेगी। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, ताबो में 2.8, कल्पा में 4.0, कुकुमसेरी में 5.2, मनाली में 6.1, धर्मशाला में 9.6, सोलन में 10.6, शिमला में 11.4, मंडी में 12.5, नाहन में 13.1, कांगड़ा में 13.2 और ऊना में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 30.4
कांगड़ा 29.4
मंडी 29.2
चंबा 26.5
नाहन 26.4
सोलन 25.0
धर्मशाला 24.0
शिमला 20.8
मनाली 20.2
कल्पा 17.5
केलांग 10.9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed