पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Monsoon Season: Leave cancelled for field staff during the rainy season; officials to also take to the fiel

HP Monsoon Season: बरसात में फील्ड में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, अधिकारी भी उतरेंगे मैदान में

Wed, 01 Jul 2026 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 06:43 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग में फील्ड में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़कें बंद होने, भूस्खलन और अन्य आपात परिस्थितियों में राहत एवं बहाली कार्यों में किसी तरह की देरी न हो। 

विज्ञापन
HP Monsoon Season: Leave cancelled for field staff during the rainy season; officials to also take to the fiel
सड़क बहाली कार्य। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 मानसून के दौरान किसी भी आपदा से त्वरित ढंग से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोक निर्माण विभाग में फील्ड में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़कें बंद होने, भूस्खलन और अन्य आपात परिस्थितियों में राहत एवं बहाली कार्यों में किसी तरह की देरी न हो। प्रदेश सरकार लोक निर्माण विभाग के चारों जोन के मुख्य अभियंताओं के साथ बराबर संपर्क बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ये कहा

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लगातार इन इंजीनियरों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसमें सड़कों को सुचारु रखने, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई, मशीनरी की उपलब्धता और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर चर्चा की जा रही है। जिला और मंडल स्तर पर की गई तैयारियों की रिपोर्ट भी ली जा रही है। सरकार का फोकस इस बार पिछले वर्ष जैसी स्थिति से बचने पर है। बीते मानसून में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से प्रदेश में व्यापक तबाही हुई थी। सैकड़ों सड़कें बंद हो गई थीं, पुल और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए थे तथा कई क्षेत्रों में लोगों को लंबे समय तक आवाजाही और आवश्यक सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार पहले से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग जेसीबी, पोकलेन, डोजर और अन्य भारी मशीनरी हायर करेगा

यातायात बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग निजी एजेंसियों से जेसीबी, पोकलेन, डोजर और अन्य भारी मशीनरी हायर करेगा। संवेदनशील और भूस्खलन संभावित स्थानों पर मशीनों की पहले से तैनाती सुनिश्चित की जा रही है, ताकि सड़क बंद होने की स्थिति में तत्काल मलबा हटाकर यातायात बहाल किया जा सके। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मानसून के दौरान सभी फील्ड अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय से संपर्क में रहेंगे और किसी भी आपात सूचना पर तुरंत मौके के लिए रवाना होंगे। जिला प्रशासन, पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों के साथ भी बेहतर समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति तैयार की गई है। बारिश के दौरान जनजीवन पर कम से कम असर पड़े और किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बहाली कार्य तेजी से पूरे किए जा सकें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed