सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOCW BOD Meeting decisions: Headquarters of Board to Shift to the New Bus Stand Building in Hamirpur;

हिमाचल: नए बस स्टैंड भवन हमीरपुर में शिफ्ट होगा कामगार कल्याण बोर्ड मुख्यालय, 100 श्रमिक मित्र भर्ती होंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की 54वीं निदेशक मंडल बैठक सोमवार को राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। 

HPBOCW BOD Meeting decisions:  Headquarters of  Board to Shift to the New Bus Stand Building in Hamirpur;
शिफ्ट होगा कामगार कल्याण बोर्ड का मुख्यालय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की 54वीं निदेशक मंडल बैठक सोमवार को राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में राजीव कुमार, रविंद्र सिंह रवि, भूपेंद्र सिंह, जेसी भारद्वाज, प्रदीप कुमार, मुनीश कैरोल, प्रकाश चंद, डॉ. गोपाल कृष्ण, पूजा गुप्ता और नरेंद्र सिंह चौहान ने भाग लिया। बैठक में बोर्ड ने वर्ष 2024-25 के लिए 211.47 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य पूरे हिमाचल प्रदेश में निर्माण कर्मकारों के लिए कल्याणकारी पहलों को बढ़ाना है। बोर्ड लाभार्थियों की भलाई में सुधार लाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के लिए 105 करोड़ रुपये की एक बड़ी राशि आवंटित की गई है।

Trending Videos


बोर्ड ने लाभार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने और बेहतर आजीविका के अवसर सुगम बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर जोर दिया; इसके लिए पंजीकृत लाभार्थियों और उनके आश्रितों के लिए 5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। बोर्ड ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत अपने अधिकारों के बारे में कामगारों को सूचित करने के लिए जागरूकता और आउटरीच कार्यक्रमों के लिए बजट को मंजूरी दी। निदेशक मंडल ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के मुख्यालय को पुराने एसडीएम कार्यालय से हटाकर हमीरपुर में निर्माणाधीन नए बस स्टैंड भवन में स्थानांतरित करने को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक मंडल ने सेवा समिति की उस सिफारिश को मंजूरी दी, जिसके तहत आउटसोर्स आधार पर 100 श्रमिक मित्रों की सेवाएं ली जाएंगी। निदेशक मंडल ने बोर्ड के सभी पात्र कर्मकारों को हिमकेयर योजना से जोड़ने को मंजूरी दी। निदेशक मंडल ने वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन योजनाओं को जोड़ने को मंजूरी दी। बोर्ड की ओर से चलाई जा रही विकलांगता पेंशन और बालिका जन्म योजना को  ईएसओएम एसए के साथ जोड़ा जाए और उसके माध्यम से ही लागू किया जाए। बैठक के समापन परअध्यक्ष नारदेव सिंह कंवर ने बोर्ड श्रमिकों के ई-केवाईसी, भौतिक सत्यापन और विभिन्न दावों के निपटारे में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed