सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: IAS Officers Harikesh and Arindam Assigned Key Responsibilities at the Centre

Shimla: आईएएस अधिकारी हरिकेश मीणा और अरिंदम चौधरी को केंद्र में अहम जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो आईएएस अधिकारियों हरिकेश मीणा और अरिंदम चौधरी की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंप दी हैं। 

Shimla:  IAS Officers Harikesh and Arindam Assigned Key Responsibilities at the Centre
आईएएस अधिकारी हरिकेश मीणा और अरिंदम चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो आईएएस अधिकारियों हरिकेश मीणा और अरिंदम चौधरी की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंप दी हैं। राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचनाओं के अनुसार दोनों अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Trending Videos

वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हरिकेश मीणा वर्तमान में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय नई दिल्ली में निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत पांच वर्ष की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अरिंदम चौधरी जो हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड में निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) के पद पर तैनात थे, उन्हें इस्पात मंत्रालय, नई दिल्ली में उप सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति चार वर्ष की अवधि के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed