सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Rainfall 82 percent Above Normal in the First Week of April

हिमाचल: अप्रैल के पहले सप्ताह में सामान्य से 82 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें कितने दिन खराब रहेगा माैसम

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश में एक से सात अप्रैल के दाैरान सामान्य से 82 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि के दौरान सोलन, शिमला, मंडी और बिलासपुर में झमाझम बारिश हुई।

Himachal Weather: Rainfall 82 percent Above Normal in the First Week of April
हिमाचल के माैसम का हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक से सात अप्रैल के दाैरान सामान्य से 82 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि के दौरान सोलन, शिमला, मंडी और बिलासपुर में झमाझम बारिश हुई। ऊना और किन्नौर में सामान्य से कम कम बादल बरसे। एक से सात अप्रैल तक 15.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह में 27.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 82 फीसदी अधिक रही। बिलासपुर में सामान्य से 150 फीसदी, चंबा में 36, हमीरपुर में 20, कांगड़ा में 120, कुल्लू में 54, लाहौल-स्पीति में 75, मंडी में 216, शिमला में 271, सिरमौर में 82, सोलन में 485 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। जिला ऊना में सामान्य से 9 और किन्नौर में 12 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।

Trending Videos

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के अधिकतम तापमान में मंगलवार को सोमवार के मुकाबले सात से आठ डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिला के कई क्षेत्रों में बुधवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में नौ अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 10 अप्रैल को धूप खिलने की संभावना है। 11 से 13 तक फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जगह बारिश, बर्फबारी और अंधड़ के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed