{"_id":"6ae4aaa6d4d3c03d150b4af5","slug":"hpbose-1-629-applications-for-the-teacher-eligibility-test-cancelled-find-out-why-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए मिले 1629 आवेदन किए रद्द, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए मिले 1629 आवेदन किए रद्द, जानें क्या है वजह
Fri, 30 Oct 2026 08:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:03 PM IST
सार
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में प्रस्तावित अध्यापक पात्रता परीक्षा के 1629 आवेदनों को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में प्रस्तावित अध्यापक पात्रता परीक्षा के 1629 आवेदनों को रद्द कर दिया है। रद्द किए गए इन आवेदनों में कुछ अभ्यर्थियों ने माता-पिता का नाम गलत लिखा था तो कई ने एक ही विषय के लिए 5-6 आवेदन किए थे। इसके अलावा कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने निर्धारित फीस जमा नहीं करवाई।
विज्ञापन
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि अब अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 38,355 अभ्यर्थी पात्र रहे हैं, जबकि ऐसे अभ्यर्थियों से 31 अक्तूबर तक अपनी फीस संबंधी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है, जिनके नाम शिक्षा बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर अपलोड रद्द किए गए आवेदन की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब शिक्षा बोर्ड के पास स्पेशल एजुकेटर प्री-प्राइमरी से लेकर 5वीं कक्षा तक के लिए 499, स्पेशल एजुकेटर छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के 133, टीजीटी आर्ट्स के लिए 14186, टीजीटी मेडिकल के लिए 4366, जेबीटी के लिए 7772, संस्कृत के लिए 2066, पंजाबी के लिए 85, उर्दू के लिए 8, नॉन मेडिकल के लिए 6315 और टीजीटी हिंदी विषय के लिए 2925 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन