फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose: September board exams to be held under audio video CCTV surveillance.

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: ऑडियो-वीडियो सीसीटीवी की निगरानी में होंगी सितंबर की बोर्ड परीक्षाएं

Fri, 28 Aug 2026 09:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 09:15 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के दौरान ऑडियो-वीडियो आधारित लाइव सीसीटीवी मॉनिटरिंग का ट्रायल करेगा। 

विज्ञापन
hpbose: September board exams to be held under audio video CCTV surveillance.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

 बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को बोलकर उत्तर बताने या किसी भी तरह नकल कराने की कोशिश अब परीक्षा केंद्रों पर भारी पड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के दौरान ऑडियो-वीडियो आधारित लाइव सीसीटीवी मॉनिटरिंग का ट्रायल करेगा। परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि परीक्षा कक्ष में होने वाली हर गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

विज्ञापन

इसके लिए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी परीक्षा केंद्र संचालकों से 5 सितंबर तक सीसीटीवी कैमरों और अन्य व्यवस्थाओं का पूरा ब्योरा ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से मांगा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कक्ष में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों का एंगल ऐसा होना चाहिए, जिससे पूरा परीक्षा हॉल और परीक्षार्थियों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे। कैमरे की नजर से कोई हिस्सा छूटना नहीं चाहिए। साथ ही परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था बोर्ड के निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने और उनके बीच पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट ओपन स्कूल (एसओएस) समेत सभी परीक्षा केंद्रों के पर्यवेक्षकों और निरीक्षकों को परीक्षा ड्यूटी में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी व्यवस्था, बैठक व्यवस्था या निगरानी में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित केंद्र के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गूगल फॉर्म भरने या सीसीटीवी व्यवस्था से संबंधित जानकारी देने में तकनीकी परेशानी होने पर परीक्षा केंद्र बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मार्च, 2026 में आयोजित हुई परीक्षाओं के दौरान कांगड़ा जिला के एक स्कूल में एक अध्यापक की ओर से परीक्षा में बोल कर छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के के उत्तरों से अवगत करवाया जा रहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा बोर्ड ने वीडियो के साथ ऑडियो को भी रिकार्ड करने की व्यवस्था शुरू करने की बात कही थी। इस पर अब अमलीजामा पहनाते हुए शिक्षा बोर्ड सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के दौरान ट्रायल के आधार पर ऑडियो और वीडियो से लाइव निगरानी करेगा, ताकि नकल को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed