फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt on alert following Nepal floods; control rooms set up in every district; youth from Una missing.

नेपाल त्रासदी: ऊना का इंजीनियर लापता, हिमाचल सरकार ने हर जिले में बनाए कंट्रोल रूम

Fri, 28 Aug 2026 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मैहतपुर (ऊना)।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मैहतपुर (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 08:21 PM IST
सार

प्रदेश में हर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, ताकि नेपाल में फंसे हिमाचल के लोगों और उनके परिजनों को समय पर मदद उपलब्ध करवाई जा सके। वहीं नेपाल में आई बाढ़ और तबाही के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का एक युवक लापता हो गया है।

विज्ञापन
Himachal govt on alert following Nepal floods; control rooms set up in every district; youth from Una missing.
सुखविंद्र(फाइल)। - फोटो : संवाद

विस्तार

 नेपाल में आई बाढ़ और तबाही के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का एक युवक लापता हो गया है। मैहतपुर बसदेहड़ा निवासी सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट में मेकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। त्रासदी के बाद से परिजन उससे संपर्क करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। उधर, नेपाल में फंसे हिमाचल के लोगों और उनके परिजनों की मदद के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। जिला प्रशासन को नेपाल में मौजूद हिमाचलियों की स्थिति पर नजर रखने और किसी भी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 15 अगस्त को ही नेपाल वापस गया था सुखविंद्र
सुखविंद्र के पिता हुसन लाल ने बताया कि उनका बेटा पहले भूटान में नौकरी करता था। बाद में कंपनी ने उसे नेपाल भेज दिया। सुखविंद्र करीब तीन महीने की छुट्टी के बाद 15 अगस्त को ही नेपाल वापस गया था। हुसन लाल के अनुसार उनका एक भतीजा भी काठमांडो में रहता है, जिससे बातचीत हो रही है, लेकिन सुखविंद्र से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दुबई में रह रहा उनका बड़ा बेटा भी भाई की तलाश में काठमांडो पहुंच गया है और अपने स्तर पर उसकी जानकारी जुटा रहा है। सुखविंद्र शादीशुदा है और उसका करीब पौने दो साल का बेटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना उच्च अधिकारियों को दी: एसडीएम
एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने बताया कि सुखविंद्र के लापता होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में संबंधित मंत्रालय से भी संपर्क किया है। वहीं, चंबा जिले के सलूणी के सलमान खान ने नेपाल में सुरक्षित होने की सूचना अपनी मां को फोन पर दी है। युवक नेपाल में एक निजी प्रोजेक्ट में काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि उसका कार्यस्थल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दूसरी ओर है, वह टनल में होने के चलते सुरक्षित है। 

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय, काठमांडो में भारतीय दूतावास से संपर्क में : राणा
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों तक राहत एवं बचाव सहायता पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित हिमाचल वापस लाने की है। सरकार विदेश मंत्रालय और काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर रही है। हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय किए गए हैं। इनके माध्यम से नेपाल में रह रहे हिमाचल के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

नेताओं से मिली मदद की उम्मीद
हुसन लाल ने बताया कि अभी तक प्रशासन ने परिवार से संपर्क नहीं किया है। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं से उन्होंने बात की है। नेताओं ने सुखविंद्र की फोटो और त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी परिवार से मांगी है ताकि प्रदेश सरकार के माध्यम से नेपाल में संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर उसकी तलाश करवाई जा सके। चिंतित पिता हुसन लाल ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से उनके बेटे की तलाश के लिए नेपाल सरकार और संबंधित एजेंसियों से तत्काल संपर्क करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी तरह की अफवाह नहीं बल्कि अपने बेटे की सुरक्षित होने की खबर का इंतजार है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सुखविंद्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed