एचपीआरसीए: रेडियोग्राफर और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, दस्तावेज सत्यापन की तिथि तय
राज्य चयन आयोग ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) के 58 पदों को पोस्ट कोड-26009 के अंतर्गत भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) के 58 पदों को पोस्ट कोड-26009 के अंतर्गत भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि रेडियोग्राफर के 58 पदों के लिए 337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 302 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 105 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 15 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी।
इसका शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर भी सूचना दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ साथ लाने होंगे। सचिव ने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
राज्य चयन आयोग ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (जॉब ट्रेनी) के 236 पदों को पोस्ट कोड-26008 के अंतर्गत भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 236 पदों के लिए 202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 184 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 160 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 14 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसका शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर भी सूचना दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।