फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam thakur said the CM's schemes are like Chinese toys they stop working as soon as they start.

HP Politics News: जयराम बोले- सीएम की योजनाएं चाइनीज खिलौनों जैसी, शुरू होते ही हो जाती हैं खत्म

Fri, 10 Jul 2026 07:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jul 2026 07:04 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि बिना बजट के घोषणाएं करने वाले मुख्यमंत्री को पहले यह बताना चाहिए कि समाज कल्याण का बजट कम करके वे योजनाएं कैसे क्रियान्वित करेंगे। 

विज्ञापन
Jairam thakur said the CM's schemes are like Chinese toys they stop working as soon as they start.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने सुखी परिवार योजना के नाम पर प्रदेशवासियों को ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिना बजट के घोषणाएं करने वाले मुख्यमंत्री को पहले यह बताना चाहिए कि समाज कल्याण का बजट कम करके वे योजनाएं कैसे क्रियान्वित करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने इस साल समाज कल्याण के लिए आवंटित धनराशि में पिछले साल के मुकाबले 63 फीसदी की कटौती की है। इस साल यह राशि 604 करोड़ रुपये है, जबकि पिछले साल 1618 करोड़ रुपये थी। शुक्रवार को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की योजनाएं चाइनीज खिलौनों जैसी होती हैं, जो या तो शुरू नहीं होतीं या शुरू होते ही खत्म हो जाती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि जब पिछले साल लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पाई, तो इस बार बजट कटौती के बाद कैसे मिलेगी। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आने के बाद से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू लगातार जनहित की योजनाओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने हिमकेयर, सहारा, शगुन और स्वावलंबन जैसी योजनाओं को बजट रोककर बंद करने की कोशिश की है। ठाकुर ने कहा कि लोगों पर तरह-तरह के शुल्क लादे गए और सुख की सरकार के नाम पर शुल्क की सरकार चलाई गई। उन्होंने कहा कि नई योजनाओं की घोषणा की जा रही है, जिन पर करोड़ों रुपये विज्ञापनों पर खर्च होंगे, लेकिन लाभार्थियों को पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन

देश में एक साथ चुनाव कराने से सार्वजनिक संसाधनों की होगी बचत : अनुराग
 गोवा के पणजी में संविधान विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के दो दिवसीय अध्ययन दौरे के प्रथम दिन सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने गोवा सरकार के राजनीतिक एवं प्रशासनिक नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। 10 एवं 11 जुलाई को आयोजित इस अध्ययन दौरे का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने की व्यवहार्यता का व्यापक अध्ययन करना और विभिन्न पक्षों से सुझाव प्राप्त करना है। प्रथम दिन का मुख्य आकर्षण गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के साथ विस्तृत विचार-विमर्श रहा। संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य अनुराग सिंह ठाकुर ने बैठक के दौरान एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रस्ताव के सांविधानिक, प्रशासनिक और निर्वाचन संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि देश में एक साथ चुनाव कराने से सार्वजनिक संसाधनों की व्यापक बचत होगी। राज्यों में शासन और विकास कार्य बिना बार-बार चुनावी व्यवधान के निरंतर गति से आगे बढ़ सकेंगे। समिति ने गोवा के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी विस्तृत चर्चा की। गोवा के मुख्यमंत्री की सक्रिय सहभागिता इस महत्वपूर्ण विधेयक के प्रति राज्य सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed