फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   28 candidates selected at the Mission Rozgar Himachal fair.

Kangra News: मिशन रोजगार हिमाचल मेले में 28 अभ्यर्थी चयनित

Mon, 03 Aug 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 03 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
28 candidates selected at the Mission Rozgar Himachal fair.
कुंसल में आयोजित रोजगार मेले में पंजीकरण करवाते युवा। जागरूक पाठक
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ के एक निजी पैलेस में रविवार को मिशन रोजगार हिमाचल रोजगार एवं पंजीकरण मेले का आयोजन समर्पण सोशल वेलफेयर सोसायटी कुंसल और टीम बड़का भाऊ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 75 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। रोजगार मेले में लगभग तीन दर्जन युवाओं को मौके पर रोजगार मिला। मेले का शुभारंभ समाजसेवी संजय शर्मा ने किया। समापन समारोह में शशि पाल राणा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

मिशन रोजगार हिमाचल के प्रांत संयोजक डॉ. रणेश राणा ने बताया कि हिमालय जनकल्याण समिति बद्दी की ओर से संचालित यह 35वां रोजगार मेला था। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और निजी क्षेत्र में बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ की औद्योगिक इकाइयों के लिए 28 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अन्य अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए बीबीएन बुलाया गया।
विज्ञापन

समर्पण सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सनवीर सिंह ने कहा कि संस्था लंबे समय से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। लघु उद्योग संघ के चेयरमैन राजीव कंसल ने युवाओं को निजी उद्योगों में रोजगार की संभावनाओं, आवश्यक कौशल और भविष्य की चुनौतियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed