फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Paragpur village not visible on portals

Kangra News: पोर्टलों पर नहीं दिख रहा परागपुर गांव

Mon, 03 Aug 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 03 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Paragpur village not visible on portals
परागपुर (कांगड़ा)। विभिन्न सरकारी पोर्टलों की तकनीकी विसंगतियों के कारण परागपुर पंचायत के लोगों को ऑनलाइन कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता विभाग, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग, अन्य विभागों तथा पासपोर्ट पोर्टल पर परागपुर पंचायत के तहत परागपुर गांव का नाम नहीं दिख रहा है जबकि छड़ोल और गढ़ गांव पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर अपर परागपुर पंचायत के तहत परागपुर गांव आसानी से दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह समस्या परागपुर महाल को परागपुर पंचायत के बजाय अपर परागपुर पंचायत में दर्ज किए जाने के कारण उत्पन्न हुई है। परागपुर पटवार वृत्त के अंतर्गत परागपुर और अपर परागपुर दोनों पंचायतें आती हैं। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित ने बताया कि यदि परागपुर पंचायत के तहत परागपुर गांव पोर्टल पर नहीं दिख रहा है तो इसे दुरुस्त कर समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed