फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Agniveer Recruitment: 417 youths demonstrate their mettle in the technical trade.

अग्निवीर भर्ती : तकनीकी ट्रेड में 417 युवाओं ने दिखाया दमखम

Tue, 11 Aug 2026 09:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment: 417 youths demonstrate their mettle in the technical trade.
धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में अ​ग्निवीर भर्ती के दसवें दिन 1600 मीटर दौड़ में भाग लेते हुए युव
धर्मशाला। सेना की वर्दी पहनने और तकनीकी ट्रेड में भविष्य बनाने का सपना संजोए कांगड़ा जिले के 417 युवा सोमवार को धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर पहुंचे। अग्निवीर भर्ती रैली के दसवें दिन टेक्निकल ट्रेड के अभ्यर्थियों ने कड़े शारीरिक दक्षता परीक्षणों में अपना दमखम दिखाया। तड़के ही भर्ती स्थल पर पहुंचे युवाओं में सेना में शामिल होने का जबरदस्त उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और बायोमेट्रिक पहचान का कड़ाई से सत्यापन करने के बाद उन्हें ग्राउंड टेस्ट में प्रवेश दिया गया। मैदान में उतरते ही युवाओं को 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप्स, 9 फीट डिच (गड्ढा कूद) और जिग-जैग बैलेंस जैसे कड़े मापदंडों को पार करना पड़ा। युवाओं ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन

शारीरिक परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की लंबाई, छाती और वजन का सटीक माप लिया गया। इसके बाद सभी अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का विस्तृत मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया। मौके पर मौजूद सैन्य अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को पूरे अनुशासन में रहने और भर्ती नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती कार्यालय (आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस) पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल विशाल शाह ने बताया कि अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत कांगड़ा और चंबा जिलों के कुल 5,631 पात्र अभ्यर्थियों को चरणबद्ध तरीके से भर्ती रैली में बुलाया गया है। इसमें वही युवा शामिल हो रहे हैं जिन्होंने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास किया है। वर्तमान में तकनीकी ट्रेड के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed