फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Devotees throng Baijnath Shiva Temple; 8,000 offer prayers.

Kangra News: बैजनाथ शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, आठ हजार ने टेका माथा

Tue, 11 Aug 2026 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Aug 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng Baijnath Shiva Temple; 8,000 offer prayers.
बैजनाथ के ​शिव मंदिर में सावन माह के चौथे सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद
बैजनाथ (कांगड़ा)। सावन के अंतिम सोमवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर शीश नवाकर भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर मंदिर के कपाट तड़के तीन बजे ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए थे, जिसके बाद से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन

दोपहर बाद हुई हल्की बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और लोग अनुशासित ढंग से लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस दौरान मंदिर के समीप और खीर गंगा घाट की पार्किंग में श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार रमन ठाकुर सहित न्यास के ट्रस्टी पूरे समय व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखे। देर शाम आयोजित महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जबकि रात्रि के समय प्राथमिक स्कूल परिसर में पारंपरिक नुआले का आयोजन कर शिव महिमा का गुणगान किया गया। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि सावन माह के सफल समापन के बाद अब आगामी भादों माह में महाकाल में प्रसिद्ध शनि मेलों का आयोजन किया जाएगा।

बैजनाथ के शिव मंदिर में सावन माह के चौथे सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद

बैजनाथ के शिव मंदिर में सावन माह के चौथे सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद

बैजनाथ के शिव मंदिर में सावन माह के चौथे सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद

बैजनाथ के शिव मंदिर में सावन माह के चौथे सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed