{"_id":"6ada6b2eaa086e76b2012b3a","slug":"air-travel-from-delhi-to-dharamshala-becomes-expensive-ticket-prices-reach-nearly-14000-kangra-news-c-95-1-kng1046-262809-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर महंगा, 14 हजार के करीब पहुंचा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर महंगा, 14 हजार के करीब पहुंचा टिकट
Fri, 23 Oct 2026 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। करवाचौथ के लिए दिल्ली से धर्मशाला आने वाले लोगों को हवाई सफर के लिए अब जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। दिल्ली से गगल एयरपोर्ट आने वाले विमानों के प्रति व्यक्ति टिकट का किराया करीब 14 हजार रुपये के करीब पहुंच गया है।
अलग-अलग दिनों में टिकटों के दाम में उतार-चढ़ाव से त्योहार पर घर लौटने की योजना बना रहे यात्रियों का बजट बिगड़ सकता है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट पर वीरवार को उपलब्ध किराये के विवरण के अनुसार सोमवार को दिल्ली से गगल एयरपोर्ट के लिए चार हवाई सेवाएं दर्शाई गई हैं।
इनमें सबसे कम किराया 5,885 रुपये और सबसे अधिक 13,959 रुपये है। वहीं, मंगलवार को इस रूट पर पांच हवाई सेवाएं उपलब्ध दर्शाई गई हैं। इस दिन टिकट का न्यूनतम किराया 5,885 रुपये और अधिकतम 10,809 रुपये है।
विज्ञापन
बुधवार को भी किराये में उछाल देखने को मिल रहा है। इस दिन दिल्ली से गगल एयरपोर्ट के लिए चार हवाई सेवाएं दर्शाई गई हैं। इनमें सबसे कम किराया 7,145 रुपये और सबसे अधिक 13,014 रुपये है।