{"_id":"6a3bd3d8df1c27d94101b75f","slug":"alleged-thrashing-of-student-at-private-school-family-members-protest-outside-police-station-kangra-news-c-95-1-kng1014-241137-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: निजी स्कूल में छात्र की कथित पिटाई, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: निजी स्कूल में छात्र की कथित पिटाई, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन
Thu, 25 Jun 2026 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। सदवां क्षेत्र के एक निजी स्कूल में छात्र की कथित निर्मम पिटाई का मामला गरमा गया है। बुधवार को पीड़ित छात्र के परिजन, रिश्तेदार और गांववासी पुलिस थाना नूरपुर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की है। इस कारण छात्र शारीरिक, मानसिक तनाव और पीड़ा से गुजर रहा है।
परिजनों के अनुसार घटना के बाद 23 जून को बच्चे का नागरिक अस्पताल नूरपुर में मेडिकल करवाया गया था। इसमें उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। स्कूल प्रशासन मामले को दबाने और रफा-दफा करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वे किसी भी कीमत पर न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे। परिजनों ने कहा कि यदि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में अन्य बच्चों के साथ भी ऐसी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं।
थाने पहुंचे ग्रामीणों ने भी स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि शिक्षण संस्थानों में बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने का कार्य होना चाहिए, न कि उन्हें भय और प्रताड़ना का शिकार बनाना।
विज्ञापन
उधर, एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जो भी कानूनी कार्रवाई बनती होगी, उसे पूरी गंभीरता के साथ अमल में लाया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।