सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BBMB Hospital Talwara Issue Reaches Punjab and Haryana High Court

हिमाचल: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा BBMB अस्पताल तलवाड़ा का मुद्दा; केंद्र-राज्य सरकारों से मांगा जबाव

संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरेस/तलवाड़ा। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Apr 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार, हिमाचल और पंजाब सरकार और बीबीएमबी प्रबंधन को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

BBMB Hospital Talwara Issue Reaches Punjab and Haryana High Court
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का मुद्दा एक बार फिर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। समाजसेवी शिवम शर्मा ने मामले में नई जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने केंद्र सरकार, हिमाचल और पंजाब सरकार और बीबीएमबी प्रबंधन को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos


समाजसेवी शिवम शर्मा का कहना है कि पूर्व में दायर याचिका और अदालत के निर्देशों के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की इसी सुस्ती और आदेशों की अनदेखी के चलते उन्हें दोबारा हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पहले के आदेशों का पालन न होने पर अवमानना याचिका भी अदालत में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई याचिका में मांग की गई है कि बीबीएमबी अस्पताल की विशाल अधोसंरचना का सदुपयोग करते हुए इसे एम्स या पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर बनाया जाए। इसे सीधे एम्स से जोड़ने की पैरवी की गई है, ताकि क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारियों के  इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर न भागना पड़े। उन्होंने कहा कि तलवाड़ा स्थित यह अस्पताल हिमाचल के कांगड़ा, पंजाब के होशियारपुर और जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मुख्य केंद्र है। यदि अदालत के माध्यम से यह मांग सिरे चढ़ती है, तो तीन राज्यों के लाखों लोगों को घर द्वार पर ही बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed