{"_id":"6a6c9d2112356a82a90bc608","slug":"bharatiya-mazdoor-sangh-to-hold-nationwide-protests-on-august-17-madan-kangra-news-c-95-1-kng1047-247778-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में 17 अगस्त को प्रदर्शन करेगा भारतीय मजदूर संघ : मदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में 17 अगस्त को प्रदर्शन करेगा भारतीय मजदूर संघ : मदन
Sat, 01 Aug 2026 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। भारतीय मजदूर संघ (भामसं) ने श्रमिकों के अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर 17 अगस्त को देशभर में जिला व प्रदेश स्तर पर व्यापक प्रदर्शन का ऐलान किया है। राज्य स्तरीय आंदोलन की रणनीति एक व दो अगस्त को नालागढ़ में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में तय होगी।
फतेहपुर में पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में भामसं के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा और उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री अशोक कुमार ने कहा कि श्रमिकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि सरकार ने मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
नेताओं ने न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानूनों का पालन, ठेका प्रथा और निजीकरण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल व पर्यटन विभाग के निजीकरण से कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो रहा है। संगठन ने निजी क्षेत्र के श्रमिकों के लिए प्रतिदिन 1,000 रुपये न्यूनतम मजदूरी, 30,000 रुपये मासिक वेतन, 15 फीसदी महंगाई भत्ता, 16 फीसदी लंबित एरियर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सम्मानजनक मानदेय की मांग की। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश से हजारों श्रमिक इस अभियान में शामिल होंगे।