{"_id":"6a6c9eeee76bddc5e00a88b1","slug":"demand-for-the-extension-of-the-broad-gauge-rail-line-to-kangra-and-mandi-kangra-news-c-95-1-kng1047-247870-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा और मंडी तक ब्रॉडगेज रेल लाइन के विस्तार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा और मंडी तक ब्रॉडगेज रेल लाइन के विस्तार की मांग
Sat, 01 Aug 2026 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश के रेल नेटवर्क विस्तार और सुदृढ़ीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सांसद ने प्रदेश में रेल संपर्क को मजबूत करने के साथ ही ब्रॉडगेज रेल मार्ग का विस्तार कांगड़ा और मंडी तक करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से राज्य में पर्यटन, व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा दूरदराज के क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इसके अलावा सांसद ने पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल मार्ग पर सभी ट्रेन सेवाओं का नियमित संचालन बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद को आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों को इन मांगों का आवश्यक स्तर पर परीक्षण करने के निर्देश देंगे। सांसद ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार हिमाचल के रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी प्रदेश हित में सकारात्मक फैसले लिए जाएंगे।