फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP captures Zila Parishad; Seema elected President and Abhimanyu Vice-President.

Kangra News: जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, सीमा अध्यक्ष और अभिमन्यु चुने गए उपाध्यक्ष

Tue, 21 Jul 2026 05:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
BJP captures Zila Parishad; Seema elected President and Abhimanyu Vice-President.
धर्मशाला में जिला परिषद के अध्यक्ष पर निविर्रोध चुनी भाजपा की सीमा चौधरी और उपाध्यक्ष अ​भिमन्यु
धर्मशाला। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की जिला परिषद पर भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर सीमा चौधरी और उपाध्यक्ष पद पर अभिमन्यु का निर्विरोध चयन हुआ। सोमवार को उपायुक्त कांगड़ा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 30 मई को जिला परिषद के चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे। इसके करीब 50 दिन के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए मतदान की तिथि निर्धारित की गई थी। 54 सदस्यीय जिला परिषद में चुनाव की कार्यवाही शुरू करने और कोरम पूरा करने के लिए कम से कम 36 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी, जबकि चुनाव के दौरान सदन में कुल 39 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

निर्धारित समयावधि के भीतर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही महत्वपूर्ण पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र ही प्राप्त हुआ। किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा दावा पेश न किए जाने के कारण मतदान कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी और निर्वाचन अधिकारी ने दोनों प्रत्याशियों को नियमानुसार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्य सदन से अनुपस्थित रहे, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और समर्थक पार्षदों की भारी मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को साथ लेकर करेंगे विकास कार्य : सीमा चौधरी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। जिला परिषद के सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता रहेगा और उपलब्ध बजट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

54 पार्षद एक परिवार की तरह करेंगे काम : अभिमन्यू
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अभिमन्यू ने कहा कि उन्हें सहयोग देने वाले भाजपा और अन्य समर्थक पार्षदों का वह आभार व्यक्त करते हैं। जिला परिषद के सभी 54 सदस्य एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करेंगे और जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

सरकार के हथकंडे सफल नहीं हुए : सुधीर शर्मा
धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत से स्पष्ट हो गया है कि सरकार के सभी प्रयास विफल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव करवाने में अनावश्यक देरी की गई, लेकिन भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की। प्रदेश के नौ जिला परिषदों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जो जनता के विश्वास का प्रमाण है।

नौ जिलों में भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष : परमार
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांगड़ा जैसे सबसे बड़े जिले में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत संगठन की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के 12 जिलों में से 10 जिलों में जिला परिषद चुनाव हुए, जिनमें नौ जिलों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जबकि कांग्रेस केवल एक जिले तक सिमट गई है। प्रदेश सरकार का तथाकथित व्यवस्था परिवर्तन अब जनता के सामने उजागर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed