फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP wins in both development blocks of the Sulah Assembly constituency; enthusiasm among party workers.

Kangra News: सुलह विधानसभा के दोनों विकास खंडों में जीती भाजपा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Thu, 25 Jun 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 25 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
BJP wins in both development blocks of the Sulah Assembly constituency; enthusiasm among party workers.
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दोनों विकास खंडों भवारना और भेडू महादेव (सुलह) की पंचायत समितियों (बीडीसी) में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। भवारना के बाद अब विकास खंड भेडू महादेव में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सर्वसम्मति से जीत दर्ज की है। इस ब्लॉक पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार कब्जा जमाया है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

इस विकास खंड में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों के निर्विरोध चुने जाने से दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच चल रही खींचतान का भी पटाक्षेप हो गया है। कांग्रेस यहां अपनी दावेदारी पेश नहीं कर सकी है। सुलह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले चार में से तीन जिला परिषद वार्डों पर पहले ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी काबिज हैं। अब भवारना के बाद सुलह में भी जीत मिलने से क्षेत्र में विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की राजनीतिक पकड़ और मजबूत हुई है।
विज्ञापन

सुलह भाजपा मंडल के अध्यक्ष चंद्रवीर कटोच, भवारना मंडल के अध्यक्ष हंसराज चौधरी और थुरल मंडल के अध्यक्ष विकास धीमान ने संयुक्त बयान में इस जीत पर खुशी जताई है। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों विकास खंडों की पंचायत समितियों पर पार्टी का परचम लहराना कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने इस एकतरफा जीत का मुख्य श्रेय स्थानीय विधायक विपिन सिंह परमार के कुशल रणनीति प्रबंधन और अच्छे प्रयासों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed