{"_id":"6a5e8054c1ee0f86a7009b83","slug":"boda-panchayat-warns-fine-to-be-imposed-for-dumping-garbage-in-the-open-kangra-news-c-95-1-kng1047-245832-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बोदा पंचायत की चेतावनी, खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बोदा पंचायत की चेतावनी, खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना
Tue, 21 Jul 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डरोह (कांगड़ा)। बोदा पंचायत ने क्षेत्र में खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पंचायत प्रधान राकेश कुमार और उपप्रधान नीरज राणौत ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। पंचायत सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील कर रही है।
डगोल क्षेत्र में नाले के किनारे लगातार कूड़ा फेंके जाने से गंदगी बढ़ रही है और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। इसी मार्ग से लोअर बोदा के लिए जाने वाली कूहल भी गुजरती है जिसके माध्यम से कचरा खेतों तक पहुंच रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को यहां से गुजरते समय नाक पर रुमाल रखना पड़ रहा है।
पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से घरों के कचरे के निस्तारण के लिए निजी भूमि में उचित स्थान निर्धारित करने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की। पंचायत ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ पंचायत की विभिन्न सुविधाओं से भी वंचित किया जा सकता है।