{"_id":"69e4f53a843b6558960368b9","slug":"car-collides-with-tree-in-milwan-two-innocent-children-die-kangra-news-c-95-1-kng1004-230622-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मिलवां में पेड़ से टकराई कार, दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मिलवां में पेड़ से टकराई कार, दो मासूमों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलवां के पास शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजड़ गईं। इस हादसे में 8 माह के मासूम और उसकी 9 वर्षीय बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार अंकित शर्मा (निवासी गंदला लाहड़ी, पठानकोट) अपनी पत्नी आरती और दो बच्चों के साथ लुधियाना से घर लौट रहे थे। उन्होंने दिल्ली से आ रही एक क्रेटा कार में लिफ्ट ली थी। उन्हें घर पहुंचकर अपने 8 महीने के बेटे के मामा को साथ लेकर वैष्णो देवी जाना था, जहां बेटे का मुंडन होना था। कार में गुरुग्राम निवासी रवि कुमार भी सवार था।
जैसे ही कार मिलवां गांव के सरकारी कृषि फार्म के पास पहुंची, चालक ने संतुलन खो दिया और सीधे सफेदे के पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अंकित शर्मा के 8 माह के बेटे आर्थव और 9 वर्षीय बेटी आयत को लहूलुहान हालत में मुकेरियां अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में अंकित शर्मा, उनकी पत्नी आरती और रवि कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों का पठानकोट के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी में घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X