{"_id":"6a3c362644e1428e910fdf79","slug":"chief-minister-sukhu-to-visit-bara-bhangal-on-the-27th-kangra-news-c-95-1-kng1047-241220-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मुख्यमंत्री सुक्खू 27 को आएंगे बड़ा भंगाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मुख्यमंत्री सुक्खू 27 को आएंगे बड़ा भंगाल
Thu, 25 Jun 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिला की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल का दौरा करेंगे। स्थानीय विधायक किशोरी लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 जून को हेलीकॉप्टर से सीधे बड़ा भंगाल पहुंचेंगे। वह वहां वन विभाग के विश्राम गृह में रात्रि ठहराव करने के बाद 28 जून को वापस शिमला लौटेंगे। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से मिलेंगे और क्षेत्र में चल रहे पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण भी करेंगे।
इतिहास पर नजर दौड़ानी तो अब तक केवल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ही 23 सितंबर, 2011 को बड़ा भंगाल पहुंच पाए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में रात्रि ठहराव करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे। वर्तमान में करीब 450 की आबादी वाले बड़ा भंगाल में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, राजकीय उच्च विद्यालय, राशन डिपो और पटवार खाना जैसी सुविधाएं तो हैं, लेकिन डिस्पेंसरी में कोई चिकित्सक तैनात नहीं है। इसके अलावा, यहां पशु चिकित्सालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि गत वर्ष आई बाढ़ के कारण क्षेत्र में सरकारी भवनों सहित भारी नुकसान हुआ था। वहीं, अप्रैल से सितंबर तक चलने वाले स्थानीय स्कूल में भी विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम है। दुर्गम घाटी के लोगों को पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने इस पहले प्रवास के दौरान क्षेत्र की इन समस्याओं को दूर करेंगे और बड़ा भंगाल के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा करेंगे।