फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Clash among migrants over slum clearance; husband, wife, and daughter assaulted.

Kangra News: झुग्गी हटाने के लिए प्रवासियों में झड़प, पति-पत्नी और बेटी के साथ मारपीट

Tue, 11 Aug 2026 08:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Aug 2026 08:46 AM IST
विज्ञापन
Clash among migrants over slum clearance; husband, wife, and daughter assaulted.
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस चौकी आलमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत वरडाम के कंगेहण में रह रहे प्रवासी मजदूरों के बीच झुग्गी हटाने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि झुग्गी हटाने के लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी समेत उनकी बेटी घायल हो गई है। लंबागांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिहार निवासी जीवछ मुखिया ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कंगेहण में झुग्गी बनाकर रह रहा है और दिहाड़ी-मजदूरी करता है। उसकी झुग्गी के साथ ही बिहार निवासी ही रामचंद और उदय कुमार की झुग्गियां भी हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों उस पर अपनी झुग्गी हटाने का दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर उनके बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

जीवछ मुखिया का आरोप है कि रामचंद, उदय कुमार और उनके कुछ अन्य साथियों ने मिलकर उसके साथ-साथ उसकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की। लंबागांव पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed