सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress loses its post, BJP-backed Babita set to become president

शाहपुर नगर पंचायत : कांग्रेस के हाथ से छिटका पद, भाजपा समर्थित बबिता का अध्यक्ष बनना तय

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 19 May 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
Congress loses its post, BJP-backed Babita set to become president
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया के गृह क्षेत्र शाहपुर की नगर पंचायत के त्रिशंकु नतीजों ने स्थानीय सियासत को नया मोड़ दे दिया है। सात वार्डों वाली नगर पंचायत में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया। चुनाव में सबसे अधिक चार सीटों पर आजाद प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को दो और भाजपा को महज एक सीट मिली।
Trending Videos

परिणाम के तुरंत बाद पांच पार्षदों ने विधायक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात की। इसके दम पर कांग्रेस ने बहुमत का दावा किया है। बहुमत का दावा करने के बावजूद कांग्रेस नगर पंचायत के अध्यक्ष का पद हासिल नहीं कर पाएगी। दरअसल, अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला के लिए आरक्षित है और पूरे सदन में इस वर्ग से जीतने वाली एकमात्र पार्षद भाजपा की बबिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में संख्या बल कम होने के बावजूद कानूनी रूप से बबिता का अध्यक्ष बनना तय है और कांग्रेस गुट को भी उनके नाम पर सहमति देनी होगी। अध्यक्ष पद की स्थिति साफ होने के बाद अब असली सियासी लड़ाई उपाध्यक्ष पद पर टिक गई है। बहुमत के आंकड़े को देखते हुए आजाद और कांग्रेस समर्थित पार्षद इस कुर्सी के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। पिछले कार्यकाल में शाहपुर में तीन अध्यक्ष बदले गए थे, लेकिन कांग्रेस समर्थित विजय गुलेरिया पूरे पांच साल उपाध्यक्ष रहे थे। ऐसे में इस बार भी इस पद के लिए जोड़-तोड़ तेज होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed