{"_id":"69c112c15e01838ac3047cfd","slug":"consumers-should-not-store-unnecessary-gas-dc-kangra-news-c-90-1-ssml1045-190088-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता अनावश्यक गैस का भंडारण न करें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता अनावश्यक गैस का भंडारण न करें : डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय समिति की बैठक में किया आह्वान
अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। व्यावसायिक रसोई गैस के वितरण को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध करवाने के लिए सभी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि वितरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल बनाए रखें। उन्होंने उपभोक्ताओं का भी आह्वान किया कि वे आवश्यकता पड़ने पर ही गैस की बुकिंग करें। आम जनता से अपील की गई कि वे अनावश्यक पैनिक बुकिंग या गैस सिलिंडर का भंडारण न करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एलपीजी के अनधिकृत भंडारण या अधिक मूल्य लेने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों में छापामारी की जा रही है। हाल ही में सरकाघाट में 13 और ढलवान में दो घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं। बैठक का संचालन जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक बृजेंद्र पठानिया ने किया। उन्होंने बताया कि मंडी में 24 गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घरेलू और व्यावसायिक गैस उपलब्ध करवाई जा रही है। बैठक में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक गौरव जौहर और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि जिले में घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, सीएमओ डॉ. दीपाली शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos