Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Kangra On the Ashtami of Chaitra Navratri, the Shaktipeeth Jwalamukhi resonated with chants of victory as devotees worshipped Goddess Mahagauri through Havan Yagnas and Kanya Pujan
{"_id":"69c4c431f366c8446d0922bc","slug":"video-kangra-on-the-ashtami-of-chaitra-navratri-the-shaktipeeth-jwalamukhi-resonated-with-chants-of-victory-as-devotees-worshipped-goddess-mahagauri-through-havan-yagnas-and-kanya-pujan-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: चैत्र नवरात्र अष्टमी को लगे शक्तिपीठ ज्वालामुखी में जयकारे, हवन यज्ञ व कन्या पूजन के साथ महागौरी की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: चैत्र नवरात्र अष्टमी को लगे शक्तिपीठ ज्वालामुखी में जयकारे, हवन यज्ञ व कन्या पूजन के साथ महागौरी की पूजा अर्चना
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:59 AM IST
Link Copied
विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्रों में आज अष्टमी पूजन की धूम रही। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह ही अष्टमी पूजन के लिए ज्वालाजी पहुंचे। सुबह से ही लंबी लाइनें लंगर भवन से मुख्य मंदिर मार्ग तक पहुंच गई। ज्वाला माता को बिशेष हलवे, पूरी व चने का भोग भी लगाया गया। पंजाब व अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना और अष्टमी पूजन किया। भक्तों ने मां ज्वालामुखी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया और हवन यज्ञ व कन्या पूजन किया। पुजारी धीरज शर्मा ने बताया कि आज चैत्र नवरात्र की अष्टमी है। भक्तों ने आज महागौरी के रूप में दुर्गा माता की पूजा की। उन्होंने कहा कि अष्टमी पूजन का विशेष महत्व होता हैं। अष्टमी के दिन श्रद्धालु ज्वाला मां को भोग लगाते हैं और यज्ञ करके कन्या पूजन करते हैं।नवरात्रों में मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम तीन समय का लंगर, मेडिकल कैम्प, सफाई, पीने का पानी व पंक्तिबद्ध दर्शन किए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो सके और श्रद्धालुओं के लिए विशेष फलाहार का आयोजन किया गया है। बाहरी राज्यों से आये हुए श्रद्धालुओ ने बताया की उन्होंने आज अष्ट्मी के दिन कन्या पूजन किया और माता रानी के दर्शन किये। मंदिर प्रसाशन की सभी व्यवस्थाएं बढ़िया रही, सभी श्रद्धालुओ ने पंक्ति में दर्शन किये और ज्वालामुखी माता मंदिर अपनी अद्भुत छटा बिखेर रहा है। ऊना से आये पंडित अनुराग शर्मा ने बताया की सभी व्यवस्थाएं मंदिर की सुविधाजनक रही और माता रानी का दरबार बहुत ही सुंदर सजा है। आज अष्ट्मी के दिन दर्शन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।