सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gas cylinder shortage impacts mid-day meal crisis in schools

Kangra News: गैस सिलिंडर की कमी का असर, स्कूलों में मिड-डे मील पर संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 26 Mar 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder shortage impacts mid-day meal crisis in schools
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत आने वाले डमटाल और आसपास के क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलिंडर की भारी किल्लत का सीधा असर अब स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील (दोपहर के भोजन) पर पड़ने लगा है। गैस की नियमित आपूर्ति न होने के कारण कई स्कूलों में भोजन पकाने के लिए अब वैकल्पिक तौर पर इंडक्शन चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है।
Trending Videos

सूरजपुर, मोहटली, ढांगू पीर, डमटाल, माजरा, बलीर और मलोट सहित कई अन्य स्कूलों में मिड-डे मील वर्कर गैस की कमी से जूझ रहे हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि एक ओर जहां सिलिंडर समय पर नहीं मिल रहे, वहीं दूसरी ओर इनके बढ़ते दाम स्कूल प्रशासन के बजट पर भारी पड़ रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहटली के प्रधानाचार्य बलविंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम है, लेकिन जैसे ही नया शैक्षणिक सत्र पूर्ण रूप से शुरू होगा, भोजन पकाने की समस्या और विकराल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से गुहार लगाई है कि स्कूलों के लिए गैस सिलिंडर की पर्याप्त और निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि बच्चों के पोषण में कोई बाधा न आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed