फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand intensifies for running trains from Pathankot to Jwalamukhi Road.

Kangra News: पठानकोट से ज्वालामुखी रोड तक ट्रेनें चलाने की मांग तेज

Thu, 17 Sep 2026 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 17 Sep 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
Demand intensifies for running trains from Pathankot to Jwalamukhi Road.
धर्मशाला/बरियाल (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी में बंद पड़ी रेल सेवाओं की बहाली को लेकर कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति ने पठानकोट से ज्वालामुखी रोड तक तीन जोड़ी ट्रेनें चलाने की मांग उठाई है। नगरोटा सूरियां में समिति अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह मांग रखी गई।
विज्ञापन

समिति का सुझाव है कि जब तक ज्वालामुखी रोड से आगे क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक इस हिस्से में ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके। समिति अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने इस संबंध में डीआरएम जम्मू विवेक कुमार से फोन पर बात कर यात्रियों की परेशानियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी रोड तक रेल चलने से तलाड़ा और आसपास के स्टेशनों के बीच करीब तीन लाख की आबादी, कर्मचारियों और छात्रों को सड़क परिवहन के महंगे सफर से राहत मिलेगी। उधर, डीआरएम विवेक कुमार ने मांग की तकनीकी और परिचालन संभावनाओं की जांच करवाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रैक पर दो जगह मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसे पूरा होने में 15 से 20 दिन लगेंगे और अक्तूबर के पहले सप्ताह तक पूरे रूट पर रेल सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद से की कांगड़ा घाटी की बंद ट्रेनें बहाल करने की मांग
गुलेर (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरिपुर में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात कर कांगड़ा घाटी में बंद पड़ी रेल सेवाओं को जल्द बहाल करवाने की मांग उठाई। समिति ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर इस मामले को रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान रेलवे संघर्ष समिति की रेल मंत्री से मुलाकात करवाने का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में रानीताल पंचायत प्रधान और संघर्ष समिति के महासचिव अभिनव शर्मा, प्रवक्ता नवीन वर्मा, प्रेस सचिव संजीव कुमार, सचिव मलकीत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सहित मनजीत सिंह, विनोद सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed