सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala: Himachal Pradesh SDRF registered their second consecutive win in the regional competition.

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश एसडीआरएफ ने क्षेत्रीय प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार दर्ज की जीत

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Feb 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने एक बार फिर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की ओर से गाजियाबाद में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय सीएसएसआर प्रतियोगिता में विजेता का खिताब प्राप्त किया। 

Dharamshala: Himachal Pradesh SDRF registered their second consecutive win in the regional competition.
एसडीआरएफ ने क्षेत्रीय प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार दर्ज की जीत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपी एसडीआरएफ) ने एक बार फिर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की ओर से गाजियाबाद में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय सीएसएसआर प्रतियोगिता में विजेता का खिताब प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 23 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। इनमें उत्तराखंड(दो), दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचलतथा उत्तर प्रदेश से एक-एक टीम सम्मिलित थीं। एचपी एसडीआरएफ ने उत्कृष्ट पेशेवर क्षमता, प्रभावी समन्वय तथा उच्च स्तरीय संचालन दक्षता का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Trending Videos

प्रतियोगिता के दौरान एचपी एसडीआरएफ ने निर्धारित कार्य को समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण कर सभी प्रतिस्पर्धी टीमों को पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि टीम की उच्च स्तरीय तैयारी, तकनीकी दक्षता, उत्कृष्ट टीमवर्क तथा अनुशासन का प्रमाण है। इस सफलता के साथ टीम ने वर्ष 2025 की क्षेत्रीय सीएसएसआर प्रतियोगिता में बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड समय को भी पीछे छोड़ दिया, जो उसके निरंतर सुधार और सुदृढ़ संचालन क्षमता को दर्शाता है। यह उपलब्धि उत्तरी क्षेत्र में एचपी एसडीआरएफ की लगातार दूसरी क्षेत्रीय चैंपियनशिप है। 14वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल नूरपुर के कठोर प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं सतत मार्गदर्शन के अंतर्गत टीम ने इस प्रतिष्ठित आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय चैंपियनशिप जीतने के साथ ही एचपी एसडीआरएफ ने 9 मार्च 2026 से आरंभ होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय सीएसएसआर प्रतियोगिता के लिए भी अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ली है। हिमाचल प्रदेश एसडीआरएफ के एसएसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि लगातार दूसरी जीत ने एचपी एसडीआरएफ की देश के अग्रणी आपदा प्रतिक्रिया बलों में प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में यह कर्मचारी रहे शामिल
इंस्पेक्टर खिला देवी (मंडी), सहायक उप निरीक्षक धर्म पाल (कांगड़ा), हेड कांस्टेबल बबली कुमार (कांगड़ा), हेड कांस्टेबल बलविंदर ठाकुर (मंडी), कांस्टेबल विशाल राणा (कांगड़ा), कांस्टेबल अक्षय कुमार (कांगड़ा), कांस्टेबल रजनीश कुमार (कांगड़ा), कांस्टेबल अरविंद कुमार (कांगड़ा), कांस्टेबल अक्षय कुमार (कांगड़ा), कांस्टेबल हिमांशु चौधरी (शिमला), कांस्टेबल अमन डारोच (शिमला), कांस्टेबल गुरसिमरन सिंह (शिमला), कांस्टेबल नवीन कुमार (कांगड़ा), कांस्टेबल दीपक (मंडी), कांस्टेबल जगदीश चंद (कांगड़ा), कांस्टेबल विकास जामरा (डॉग स्क्वॉड), कांस्टेबल शशि पाल (डॉग स्क्वॉड), कांस्टेबल विजय कुमार (कांगड़ा), कांस्टेबल गुरु दत्त (मंडी) व कांस्टेबल छब्बिल नेगी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed