फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala Stadium set to host domestic cricket; camp begins.

Kangra News: धर्मशाला स्टेडियम में सजेगा घरेलू क्रिकेट का मंच, कैंप शुरू

Mon, 13 Jul 2026 05:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala Stadium set to host domestic cricket; camp begins.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में घरेलू क्रिकेट के नए सत्र की तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला एक बार फिर प्रदेश के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की परीक्षा का गवाह बनेगा, जहां सूबे की टीमों को चुनने के लिए महिला और पुरुष वर्ग के कोचिंग कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

चैलेंजर ट्रॉफी के समाप्त होते ही स्टेडियम में सूबे की सीनियर महिला टीम का कोचिंग कैंप शुरू हो गया है। वहीं एक या दो दिनों के भीतर रणजी ट्रॉफी अभ्यास शिविर भी शुरू होने वाला है। इसमें प्रदेश भर के चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और फिटनेस का दम दिखाएंगे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से आयोजित ये शिविर अगस्त तक चलेंगे।
विज्ञापन

इन शिविरों के दौरान खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, फिटनेस और मैच परिस्थितियों में उनके प्रदर्शन के आधार पर परखा जाएगा। कोचिंग स्टाफ और चयन समिति लगातार खिलाड़ियों की तकनीक, मानसिक मजबूती और मैच के प्रति दृष्टिकोण का आकलन करेगी, ताकि आगामी टूर्नामेंटों के लिए प्रदेश की सबसे संतुलित और मजबूत टीमों को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबा घरेलू सत्र होने के कारण शिविर में खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही नेट अभ्यास, मैच सिमुलेशन, रणनीतिक सत्र और कौशल विकास से जुड़े अभ्यास भी कराए जा रहे हैं। पूरे अभियान के दौरान चयनकर्ताओं की पैनी नजर हर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर रहेगी और लगातार बेहतर खेल दिखाने वालों को ही मुख्य टीमों में जगह मिलेगी।

एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन के अपने घरेलू सीजन के पूरा होने के बाद अब बीसीसीआई के आगामी घरेलू सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में सूबे की सीनियर महिला और पुरुष टीमों के चयन के लिए धर्मशाला में इन विशेष कोचिंग कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed