फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rakesh Chaudhary elected new State President of Ghrit-Bahati Chahang Mahasabha.

Kangra News: राकेश चौधरी चुने गए घृत-बाहती चाहंग महासभा के नए प्रदेशाध्यक्ष

Mon, 13 Jul 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 13 Jul 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Chaudhary elected new State President of Ghrit-Bahati Chahang Mahasabha.
सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश चौधरी जिन्हें रविवार को राजा का तालाब में आयोजित भारत
राजा का तालाब (कांगड़ा)। भारतीय क्षत्रिय घृत-बाहती चाहंग महासभा हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को राजा का तालाब में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश चौधरी को निर्विरोध महासभा का नया प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

यह चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल स्वरूप कोहली, पर्यवेक्षक व सेवानिवृत्त सेशन जज सुरेश चौधरी तथा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ऑब्जर्वर डॉ. प्रेम चौधरी की देखरेख में पूरी हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश चौधरी को न्यायिक अनुभव के साथ-साथ घृत-बाहती चाहंग समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक परिस्थितियों का भी व्यापक अनुभव है।
विज्ञापन

सभा के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महासभा समाज की एकता और संगठन को और अधिक सुदृढ़ करेगी। वहीं, राकेश चौधरी ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी, जवाली अध्यक्ष मनोहर आचार्य, फतेहपुर अध्यक्ष रघुवीर चौधरी, नूरपुर अध्यक्ष पवन कौंडल, इंदौरा अध्यक्ष सोमराज, पालमपुर अध्यक्ष अशोक कुमार, बैजनाथ अध्यक्ष सीमा चौधरी और धर्मशाला अध्यक्ष सुदर्शन अंगारिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश चौधरी जिन्हें रविवार को राजा का तालाब में आयोजित भारत

सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश चौधरी जिन्हें रविवार को राजा का तालाब में आयोजित भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed