फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New vocational courses launched at CU; better employment opportunities ahead.

Kangra News: सीयू में नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू, रोजगार के मिलेंगे बेहतर मौके

Mon, 13 Jul 2026 06:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
New vocational courses launched at CU; better employment opportunities ahead.
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश (सीयूएचपी) ने नए शैक्षणिक सत्र से रोजगार और राष्ट्रीय जरूरतों से जुड़े कई नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप की गई है, ताकि विद्यार्थियों को कौशल आधारित और बहु-विषयक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। इन पाठ्यक्रमों से देश-विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस सत्र से एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू कर दिया गया है, जिसे विद्यार्थियों का अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला है। वहीं बीकॉम एलएलबी और बीबीए एलएलबी पाठ्यक्रम बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से अंतिम मंजूरी मिलते ही शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, विधि शिक्षा को समाज से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय में लीगल एड क्लिनिक भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके माध्यम से स्थानीय समुदाय और विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों के लोगों को कानूनी जागरूकता, अधिकारों की जानकारी और प्रारंभिक कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रो. बंसल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों और बदलते वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए चीनी भाषा का नया पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, धर्मशाला की अंतरराष्ट्रीय पहचान को ध्यान में रखते हुए बौद्ध एवं तिब्बती अध्ययन भी पाठ्यक्रम में शामिल किए गए हैं, जिससे शोध और बौद्ध पर्यटन को नई गति मिलेगी। हिमाचल की भौगोलिक आवश्यकताओं के अनुरूप भू-विज्ञान (जियोलॉजी) तथा जीआईएस एवं रिमोट सेंसिंग के पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। ये विषय आपदा प्रबंधन, भूस्खलन अध्ययन, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed