सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Discussion on positive journalism will be held in Palampur

Kangra News: पालमपुर में सकारात्मक पत्रकारिता पर होगी चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 14 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Discussion on positive journalism will be held in Palampur
ब्रह्मकुमारीज मीडिया विंग के प्रतिभागी पालमपुर में। आयोजक
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। ब्रह्माकुमारी मीडिया विंग का 6 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अनुभूति रिट्रीट वीरवार से पालमपुर में आरंभ हुआ। विभिन्न राज्यों से पहुंचे मीडिया प्रतिनिधि, समाजसेवी और आध्यात्मिक चिंतक इस राष्ट्रीय आयोजन में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सकारात्मक पत्रकारिता, समाज में मीडिया की भूमिका, आध्यात्मिक मूल्यों और तनावमुक्त जीवन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। प्रतिदिन योग तपस्या, ध्यान और संवाद सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को विभिन्न विषयों पर विशेष बैठक और आध्यात्मिक सत्र होंगे। 16 मई को मुख्य मीडिया सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें मीडिया की वर्तमान चुनौतियों, सोशल मीडिया के प्रभाव और सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता पर मंथन होगा। 17 मई को प्रतिभागियों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है। इसके अंतर्गत कांगड़ा, ज्वालाजी, धर्मशाला, मैक्लोडगंज और बैजनाथ शिव मंदिर सहित आसपास के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का दौरा करवाया जाएगा और 18 मई को समापन होगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed